निरीक्षण करतीं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अमौसी जोन के इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, कृष्णानगर स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य अभियंता राम कुमार की टीम के साथ बैठक की और मार्च का 150 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया।
मुख्य अभियंता ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने झटपट पोर्टल पर लंबित नए कनेक्शन को शून्य करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अभियंता पीआर एडमिन विवेक प्रकाश को बिजली बिल राहत योजना के पंजीकृत उपभोक्ताओं के कार्यों को 100 फीसदी पूरा करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता कलेक्शन को झटपट पोर्टल के एचवी-1, एचवी-2 संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी देने के लिए मुख्य अभियंता को एएमआईएसपी की भी हेल्प डेस्क बनाने को कहा।
निरीक्षण करतीं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल