फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आज राजधानी में लगेगा भूले-बिसरे खेलों का महाकुंभ, समय और स्थान के साथ जानें हर अपडेट; एंट्री फ्री

Sat, 15 Nov 2025 01:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आज यानी शनिवार को राजधानी में भूले-बिसरे खेलों का महाकुंभ लगेगा। इसका आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। इसमें अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ऑयल, सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन का सहयोग रहेगा। आगे पढ़ें हर अपडेट...
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन गेम की चकाचौंध के बीच कहीं खो गए हमारे बचपन के खेल लट्टू, कंचे, गुलेल, रस्सी कूद और खो-खो... अब एक बार फिर मैदान में लौटने जा रहे हैं। अमर उजाला 15 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 'भूले-बिसरे खेलों' के महाकुंभ का आयोजन करने जा रहा है। इसमें 10 से अधिक तरह के खेल होंगे। 

विज्ञापन


आयोजन में अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ऑयल और सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन सहयोगी हैं। आयोजन की प्रतियोगिताओं में प्रवेश निशुल्क है। खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले स्कूलों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के सहयोग से प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

यह आयोजन न सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि बड़ों के लिए भी पुरानी यादों को ताजा करने का सुनहरा मौका बनेगा। बचपन में खेले गए खेलों को एक बार फिर देखना, शायद खुद को फिर से बच्चा महसूस करने जैसा होगा। तो आइए, एक दिन के लिए छोड़िए जिंदगी की रफ्तार और खो जाइए उन खेलों की दुनिया में, जहां जीत से ज्यादा मायने रखती थी मुस्कान।

खेल जो लौटाएंगे बचपन की यादें

रस्सी कूद, सिकड़ी, स्लो साइकलिंग, कैरम, शतरंज, रुमाल झपट्टा, पंजा कुश्ती, खो-खो, रस्साकशी, कबड्डी।

विशेष प्रदर्शन

लट्टू, कंचा, देसी तीरंदाजी, गुलेल, गुट्टक, पतंगबाजी, कलारीपयट्टू, योग, मुग्दर और मलखंब।

जीतने पर मिलेगा सम्मान

हर विजेता को मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें