फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों से आज होगी सेहत की बात, आप भी पूछिए सवाल

Wed, 01 Jul 2020 10:15 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में अमर उजाला डाॅक्टर्स डे पर सेहत की बात करने के लिए बुधवार को वेबिनार का आयोजन कर रहा है। पाठकों व व्यूवर्स के लिए होने वाले वेबिनार में विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। इनसे पाठकों को सवाल पूछने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए आप हमारे व्हॉट्सएप नंबर 7617566164 पर सवाल लिखकर भेज सकते हैं।
विज्ञापन


वेबिनार दोपहर एक बजे से शुरू होगा। इससे जुड़ने के लिए आप अमर उजाला के फेसबुक पर जाएं और अपने सवाल पूछें। हमारी कोशिश होगी कि प्रमुख सवालों के जवाब विशेषज्ञों से उसी समय दिलवाए जाएं। आयोजन में फिजिशियन के साथ दंत रोग, महिला रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

वे बीमारियों के लक्षण पहचानने के साथ सावधानी बरतने के तरीके भी बताएंगे। बीमारियां से खुद को बचाने के तरीके बताएंगे। कोराना काल में बीमारियों से किस तरह खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है और घर में मौजूद खाने पीने की चीजों, गैजेट आदि का सेहत के लिहाज से कैसे प्रयोग किया जाए, यह भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये डॉक्टर देंगे सलाह

- डॉ. असीम टिक्कू, विभागाध्यक्ष, कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड इंडोडोंटिक्स, केजीएमयू
- डॉ. वैभव जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, पीजीआई
- डॉ. सुजाता दवे, स्त्री रोग विशेषज्ञ, केजीएमयू
- डॉ. आशुतोष दुबे, फिजीशियन, सिविल अस्पताल
- डॉ. देवाशीष शुक्ला, मनोचिकित्सक, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें