उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपने प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं। अयोध्या से लेकर काशी कॉरिडोर,एक्सप्रेसवे नेटवर्क से लेकर निवेश सम्मेलनों तक,योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य तय किया है। संवाद में इस विषय पर भी विशेष चर्चा होगी। हाल के महीनों में निवेश,डिफेंस कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटन को लेकर राज्य सरकार की आक्रामक नीति ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रखा है। हालिया पश्चिम बंगाल चुनाव में भी वह भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल रहे। गोरखपुर से राजनीति की शुरुआत करने वाले योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं।
जैकी श्रॉफ हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अपने अभिनय, सादगी और अलग अंदाज़ से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई। ‘हीरो’,‘राम लखन’ और ‘देवदास’ जैसी 250 से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले जैकी श्रॉफ आज भी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हाल के वर्षों में फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। मुंबई की चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बड़े सितारे बनने तक का उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा माना जाता है। सोशल मीडिया पर उनका सहज व्यवहार और मशहूर ‘भिडू’ स्टाइल उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखता है।
रिचा चड्ढा अपने सशक्त अभिनय और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के कारण लगातार चर्चा में रहती हैं। हाल के वर्षों में ओटीटी और महिला केंद्रित फिल्मों में उनके काम को काफी सराहना मिली है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘फुकरे’ और चर्चित वेबसीरीज ‘हीरामंडी’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में अपनी अलग पहचान बना चुकी ऋचा चड्ढा नए दौर के भारतीय सिनेमा का मजबूत चेहरा मानी जाती हैं। वह सिनेमा में महिलाओं की बदलती भूमिका और कंटेंट आधारित फिल्मों को लेकर मुखर रही हैं। संवाद में वह सिनेमा और नए दौर के कंटेंट पर अपने विचार रखेंगी।
भारतीय कृषि और एग्री-बिजनेस सेक्टर में तेजी से बदलती तकनीक और निवेश के बीच बुर्जिस गोदरेज एक महत्वपूर्ण नाम बनकर उभरे हैं। गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के नामित अध्यक्ष के रूप में वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फूड सिक्योरिटी और एग्री-टेक को लेकर लगातार चर्चा में हैं। भारत में कृषि को तकनीक और आधुनिक प्रबंधन से जोड़ने की दिशा में उनके प्रयास उद्योग जगत में सराहे जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र में नवाचार और टिकाऊ विकास को लेकर उनकी सोच उन्हें कॉरपोरेट जगत का चर्चित चेहरा बनाती है। संवाद में वह एग्री-टेक और भविष्य की कृषि व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।
एआई और नए भारत की आवाज बने अंकुश सभरवाल
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारतीय टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में तेजी से उभरते नाम अंकुश सभरवाल आज देश में एआई आधारित नवाचार को नई दिशा देने वाले युवा उद्यमियों में गिने जाते हैं। भारत जीपीटी के संस्थापक एवं सीईओ के रूप में वह भारतीय भाषाओं, डिजिटल तकनीक और एआई को आम लोगों तक पहुंचाने के मिशन पर काम कर रहे हैं। स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी की दुनिया में उनकी पहल लगातार चर्चा में रही है। संवाद में वह “एआई और नया भारत” विषय पर अपने विचार रखेंगे और बताएंगे कि किस तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता आने वाले समय में शिक्षा, उद्योग, रोजगार और समाज की तस्वीर बदलने जा रही है।
संवाद के मुख्य सहयोगी
अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026 से प्रतिष्ठित ब्रांड्स जुड़ें हैं जिनमें ड्रिवेन वाई पार्टनर किया, एसोसिएट पार्टनर सोलर स्क्वायर, फीनिक्स पलासियो, इन्वेस्ट यूपी, हेल्थ पार्टनर जीना सीखो हिम्स, ट्रैवल पार्टनर इजमायट्रिप, वेलनेस पार्टनर मंकीफ्लाई प्रीमियम, रेडियो पार्टनर बिग एमएम 94.3, ज्वेलरी पार्टनर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स और प्रजेंटिंग पार्टनर के रूप में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का भी इस संवाद को समर्थन प्राप्त है।