संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज
- फोटो : संवाद
इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो गई हैं। अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय आयोजन संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज शनिवार को हो गया। गोमती नगर के समतामूलक चौराहे के निकट रिवर फ्रंट पर कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हो गया।
उद्घाटन सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक लंबी शृंखला चलेगी। दो दिवसीय आयोजन में लखनऊ में रहने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार के खानपान और संस्कृतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। एक तरफ भोजपुरी और अवधी जायके का स्वाद मिलेगा, तो दूसरी तरफ गढ़वाली और कुमाऊनी संग गुजरात के रंग घुलेंगे। सिंधी समाज का स्पेशल कढ़ी चावल होगा तो एक स्टॉल पर होगी पूरे केरल की झलक। इसके अलावा महिला उद्योग से सशक्तीकरण की मिसाल बन रही महिलाएं भी घर पर तैयार उत्पादों के साथ मौजूद होंगी।
संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज
- फोटो : संवाद
सूफी नाइट और कवि सम्मेलन होगा
दूसरे दिन यानी रविवार को विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगों का सम्मान होगा। कुंभ की थीम पर आयोजित इस आयोजन में पिछले बार की तुलना में बहुत कुछ खास है। कार्यक्रम में इस बार हर वर्ग के व्यक्ति के मनोरंजन का ख्याल रखा गया है। समारोह का समापन सूफी नाइट और कवि सम्मेलन के साथ होगा।
संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज
- फोटो : संवाद
जिन्होंने भेजा वीडियो उन्हें मिला मौका, आप भी दिखाएं हुनर
अमर उजाला ने मोबाइल नंबर 7617566164 पर लोगों से हुनर दिखाता वीडियो मांगा था। कई लोगों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। अब बारी है आपकी। आप भी हमें अपना हुनर दिखाता हुआ वीडियो भेज सकते हैं। हम आपको भव्य मंच पर प्रस्तुति देने का मौका देंगे।
संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज
- फोटो : amar ujala
पार्किंग की होगी पर्याप्त व्यवस्था
रिवर फ्रंट पर होने वाले इस आयोजन में पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। 1090 चौराहे और अंबेडकर पार्क की तरफ से आने वाले वाहन मरीन ड्राइव और चटोरी गली की तरफ खड़े होंगे। वहीं समतामूलक चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था उसी तरफ की जाएगी।