फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad : कल से सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, सीएम योगी और अखिलेश सहित शामिल होंगे ये बड़े चेहरे

Wed, 16 Apr 2025 12:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला संवाद 17 और 18 अप्रैल को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गज शामिल होंगे। 
विज्ञापन
17 अप्रैल से अमर उजाला संवाद कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 अप्रैल से गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठा में अमर उजाला संवाद का मंच सजने जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं होंगी। प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन


अमर उजाला संवाद का यह मंच हर साल सजता है, जिसे शहरवासियों का भरपूर प्यार मिलता है। इस वर्ष कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार, बॉक्सर, क्रिकेटर, फिल्म अभिनेता भी संवाद का हिस्सा बनेंगे। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, बॉक्सर विजेंदर सिंह व निखत जरीन खेल-खिलाड़ियों के विकास पर चर्चा करेंगे। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज धर्म और अध्यात्म को लेकर लोगों की उलझनें दूर करेंगे।



शौर्य व पराक्रम से होंगे रूबरू
पहले दिन कीर्ति चक्र विजेता बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्रनाथ धर दुबे शौर्य व पराक्रम की कहानियां साझा करेंगे। वहीं, दूसरे दिन पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना की तैयारियों, सैन्य अधिकारियों व जवानों के जज्बे पर विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में हिस्सा लेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास समेत अन्य मुद्दों पर रखेंगे अपने विचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कल ये शख्सियतें होंगी शामिल
  • योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
  • बेबीरानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री
  • प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, शिक्षाविद्
  • डॉ. मिक्की मेहता, हेल्थगुरु
  • सुदर्शन पटनायक, अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट
  • विशाल फुरिया, बॉलीवुड फिल्म निर्देशक
  • तेजस प्रभा विजय देवस्कर, फिल्म निर्देशक
  • इमरान हाशमी, फिल्म अभिनेता
  • नुसरत भरूचा, अभिनेत्री
  • जूही बब्बर सोनी, अभिनेत्री
  • डॉ. अनिरुद्धाचार्य, वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक
  • अजहर इकबाल, शायर
  • नरेंद्र नाथ धर दुबे, कीर्ति चक्र विजेता बीएसएफ कमांडेंट
  • विजेंद्र सिंह, बॉक्सर
  • निखत जरीन, बॉक्सर
  • शिखा शर्मा, अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार
विज्ञापन

अखिलेश यादव होंगे शामिल। - फोटो : अमर उजाला।
18 अप्रैल को ये होंगे स्पीकर
  • अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री
  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री
  • जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री
  • जनरल मनोज पांडे, पूर्व आर्मी चीफ
  • प्रो. अभय कारंडिकर, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव
  • सुरेश रैना, पूर्व क्रिकेटर
  • मनोज मुंतशिर, गीतकार
  • विनीत कुमार सिंह, अभिनेता
  • मनीष विज, स्माइल ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर
  • निलेश शाह, कोटक म्युचुअल फंड, एमडी
  • स्नेहिल दीक्षित मेहरा, एक्टर व कंटेंट क्रिएटर
  • हर्षवर्द्धन वर्मा, कंटेंट क्रिएटर

यह भी पढ़ें- Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें