फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: मंत्री जयवीर सिंह बोले- पहले यूपी में दंगा और पलायन, अब विकास-निवेश; GDP ग्रोथ 11% से अधिक

Mon, 18 May 2026 04:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि माफियाओं पर सरकार की सख्ती के बाद जनता का विश्वास बढ़ा और विकास के रास्ते तेजी से खुले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी और रोड कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, जिससे निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, जसवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद के मंच पर आयोजित ‘ट्रिलियन डॉलर यूपी- संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यूपी के विकास मॉडल, कानून व्यवस्था और आर्थिक प्रगति को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन


पहले प्रदेश में था दंगा, पलायन और खराब कानून का बोलबाला
उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दंगा, पलायन और खराब कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने तक की स्थिति नहीं थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है, जिसकी चर्चा अब देश-विदेश तक हो रही है।

माफियाओं पर सरकार की सख्ती से बढ़ा लोगों का विश्वास
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि माफियाओं पर सरकार की सख्ती के बाद जनता का विश्वास बढ़ा और विकास के रास्ते तेजी से खुले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी और रोड कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, जिससे निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिला है। जो कारोबारी पहले उत्तर प्रदेश छोड़कर बाहर चले गए थे, वे अब वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की जीडीपी ग्रोथ 11 प्रतिशत से अधिक
उन्होंने दावा किया कि जहां देश की जीडीपी ग्रोथ करीब 7 से 8 प्रतिशत है, वहीं उत्तर प्रदेश की जीडीपी ग्रोथ 11 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग तय लक्ष्यों के साथ काम कर रहे हैं और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें