फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: 18-19 मई को लखनऊ में दिग्गजों का महाकुंभ, राजनेता से लेकर बॉलीवुड एक्टर तक होंगे आपसे रुबरु

Wed, 13 May 2026 01:30 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजनीति के मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 18 और 19 मई को देश के विचार, विमर्श और नेतृत्व का केंद्र बनने जा रही है। 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास समेटे अमर उजाला समूह 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का आयोजन राजधानी के प्रतिष्ठित होटल द सेंट्रम में करने जा रहा है।

विज्ञापन


दो दिवसीय इस आयोजन में राजनीति, अध्यात्म, सिनेमा, खेल, व्यापार, शिक्षा, रक्षा, स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर देश की नामी हस्तियां एक मंच पर जुटेंगी। संवाद का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के बदलते सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर सार्थक चर्चा को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। आध्यात्मिक जगत से गौर गोपाल दास और स्वामी चिदानंद सरस्वती शामिल होंगे। वहीं, राजनीति के मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिरकत करेंगे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सिनेमा जगत से जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, वरुण धवन, रिचा चड्ढा, मृणाल ठाकुर और श्वेता त्रिपाठी संवाद का हिस्सा बनेंगे। खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू और पहलवान संग्राम सिंह भी शामिल होंगे। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी भारतीय खानपान और फूड कल्चर पर विशेष सत्र में अपने विचार साझा करेंगे।

16 से अधिक सत्र होंगे आयोजित

दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 16 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें धर्म, राजनीति, अध्यात्म, खेल, एआई, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, शिक्षा, रक्षा और आर्थिक विकास जैसे समकालीन विषयों पर चर्चा होगी। अगर आप भी इस संवाद का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अमर उजाला एप डाउनलोड कर अभी रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें