फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ के पाठकों ने देखी ‘द लॉयन किंग’, हकू-नामा के धमाल संग मुफासा से की मुलाकात

Sat, 20 Jul 2019 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
‘द लॉयन किंग’ देखने पहुंचे दर्शक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुफासा की दिल दहलाती दहाड़...। सिंबा की नादानियां... और बहादुरी भरे फैसले...। घाघ स्कार का सत्ता पाने का षड्यंत्र और तिकड़ी टिमोन-पुंबा-जाजू की अठखेलियां...। हकू, नामा, टाटा के धमाल संग ‘अमर उजाला’ के पाठकों ने द लॉयन किंग मूवी के रोमांच का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ बिंदास कॉन्टेस्ट के विजेता सैकड़ों पाठकों ने बृहस्पतिवार शाम गोमतीनगर के सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स में जान फैवर्यू की रिलीज से एक दिन पहले ‘द लॉयन किंग’ के प्रीमियर शो का लुत्फ उठाया।

पाठकों को रिलीज से पहले मूवी दिखाने के वादे को पूरा करते हुए कॉन्टेस्ट में जीते बच्चे, बड़ों, युवाओं और बुजुर्गो ने करीब दो घंटे की मूवी में गौरवभूमि जंगल में मुफासा, स्कार की जंग देखी तो सिंबा और नाला के बीच दोस्ती की झलक भी।
विज्ञापन


अपने रूप और भारी भरकम आवाज से 3डी एनिमेशन की दुनिया का सबसे बड़ा विलेन बनने की कतार में खड़े स्कार की धोखेबाजी पर बच्चों ने उसे डर्टी लॉयन कहकर पुकारा तो मुफासा और सिंबा की एंट्री पर वी लव सिंबा भी चिल्लाए। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही जान फैवर्यू की ‘द लॉयन किंग’ देखने का इंतजार कर रहे अमर उजाला के सैकड़ों पाठक तय समय से पहले ही आडी के पास जुटे। इस दौरान सभी ने अमर उजाला स्पेशल स्क्रीनिंग स्टैंडी में सेल्फी करवाकर अगले लकी ड्रा में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

द मोस्ट लकी रीडर बनने का भी दिया मौका

मूवी में बच्चों के साथ बड़े भी शाहरुख खान, आर्यन खान, आशीष विधार्थी, श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा, असरानी की आवाजों को उनके किरदार से पहचानते रहे। अमर उजाला के साथ सोशल मीडिया पर ‘द लॉयन किंग’ कॉन्टेस्ट में विजेता बनकर पहुंचे दर्शकों को द मोस्ट लकी रीडर बनने का भी मौका मिला।

हॉल में लगी ‘द लॉयन किंग’ और अमर उजाला की स्टैंडी के साथ सेल्फी लेने वालों को एफबी पेज पर पोस्ट करने पर लकी विनर को विशेष तोहफा दिया जाएगा। तोहफा अमर उजाला-डिज्नी की ओर से मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें