फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह

Mon, 05 Aug 2013 12:43 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सोमवार को राजधानी के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह नौ बजे आयोजित किया गया।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की वर्ष 2012-13 की परीक्षा में दसवीं और बारहवीं क्लास के टॉपर छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रख्यात वैज्ञानिक और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यशपाल भी मौजूद रहे।

सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी 75 जिलों के मेधावी विद्यार्थी शामिल हुए। यूपी बोर्ड के ओवरऑल टॉपर्स के साथ ही हर जिले में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं का भी सम्मान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन, कारागार एवं खाद्य रसद मंत्री राजेंद्र चौधरी, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद गोप, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री शाहिद मंजूर, कृषि राज्यमंत्री मनोज कुमार पांडेय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें