एफएसडीए के सहायक आयुक्त का कहना है कि जिन अस्पतालों की फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, वहां केवल इमरजेंसी मरीजों को दवाएं बेची जा सकती हैं। ओपीडी मरीजों को दवा बेचना अवैध है। फार्मेसी के निर्धारित मानक पूरे होने के बाद ही लाइसेंस बहाल किए जाएंगे।
पीटीआर और पीटीसी से पता चलेगी दवाओं की कीमत
व्यवस्था के तहत दवाओं का प्राइस टू रिटेलर (पीटीआर) और प्राइस टू कंज्यूमर (पीटीसी) सार्वजनिक करना अनिवार्य है। इससे मरीजों और तीमारदारों को पता चल सकेगा कि दवा किस कीमत पर खरीदी गई और किस कीमत पर बेची जा रही है। खासकर अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदार दवाओं की कीमतों की तुलना कर सकेंगे। इससे दवाओं पर होने वाले खर्च में पारदर्शिता आएगी और मरीजों को अधिक जागरूकता के साथ फैसला लेने में मदद मिलेगी।
इन अस्पतालों की फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित
जावित्री हॉस्पिटल : राधा मेडिकल स्टोर, कृष्णा फार्मा और कृष्णा मेडिकल स्टोर, तेलीबाग
टेंडर पाम हॉस्पिटल : टेंडर पाम फार्मेसी, हेल्थप्लस रिसर्च एंड मेडिसेंटर एलएलपी (अर्जुनगंज इकाई) और शांति राज मेडिकल्स
अवध हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर, आलमबाग
ग्लोब मेडिकेयर, निरालानगर
केपीएम मेडिकल डिस्पेंसरी, अमौसी
शेखर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड और शेखर हार्ट लंग सेंटर, इंदिरानगर
डॉ. केएनएस फार्मेसी, विकास खंड-2, गोमतीनगर
तलवार स्किन फार्मेसी, चर्च रोड, इंदिरानगर
किड्स क्लीनिक इंडिया लिमिटेड, विराज खंड, गोमतीनगर