फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला बिल्ड 2026: ब्रजेश पाठक बोले- यूपी से गुंडाराज खत्म, हाइवे और एयरपोर्ट का बिछा जाल; निवेश की बहार

Fri, 09 Oct 2026 11:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Build 2026 Lucknow Live: होटल ताज में हुए इस आयोजन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में अब निवेश के मौके हैं। अब यहां रंगदारी नहीं चलती। 
विज्ञापन
अमर उजाला बिल्ड 2026 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल ताज में आयोजित अमर उजाला ई-बिल्ड 2026 कॉन्क्लेव में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के बदलते परिदृश्य और विकास के नए आयामों पर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो प्रदेश कभी 'बीमारू' और 'अपराध' के लिए जाना जाता था, आज वह देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बन चुका है।

विज्ञापन


2017 से पहले भय का माहौल, अब अपराधियों का सफाया
ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संभावनाएं हमेशा से मौजूद थीं, लेकिन 2017 से पहले सबसे बड़ी चुनौती ध्वस्त कानून-व्यवस्था की थी। उस दौर में गुंडागर्दी और रंगदारी के कारण व्यापारी सहमे रहते थे और व्यापार करना बेहद कठिन था। हालांकि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और प्रदेश में कोई भी अपराधी या गुंडा सक्रिय नहीं है। कानून का राज कायम होने से ही निवेशकों और व्यापारियों का भरोसा वापस लौटा है।

एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट्स तक: इंफ्रास्ट्रक्चर में यूपी बना नंबर-1
प्रदेश में आई इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्य के सभी 75 जिलों को फोर-लेन और हाईवे नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है, जिससे आज देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे यूपी में हैं। सड़कों के साथ-साथ रेलवे के ढांचे को भी मजबूत किया गया है और वंदे भारत व अमृत भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। एविएशन सेक्टर में भी प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है, जहाँ 17 हवाई अड्डे संचालित हो चुके हैं और जल्द ही यह संख्या 21 हो जाएगी। इसके अलावा जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है, जहाँ से दुनिया भर के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

बिजली में आत्मनिर्भरता और सोलर एनर्जी में अव्वल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों पर बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब प्रदेश का हर शहर और जिला निर्बाध बिजली सप्लाई से जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश आज पूरे देश में सोलर पैनल लगाने के मामले में सबसे आगे है और अब किसानों के ट्यूबवेलों को भी सौर ऊर्जा से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। बिजली और हरित ऊर्जा के मामले में यूपी आज देश का नेतृत्व कर रहा है।

कायाकल्प योजना से बदले सरकारी स्कूल
शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के सुधार पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब परिषदीय सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहद बदहाल थी और उनकी बाउंड्रीवॉल तक टूटी रहती थीं। सरकार ने 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत इन सभी स्कूलों की सूरत बदल दी है, जिससे प्राथमिक शिक्षा का स्तर सुधरा है।

बीमारू राज्य का टैग खत्म, हर संभव मदद का भरोसा
अपने संबोधन के अंत में डिप्टी सीएम ने दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि आज यूपी बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकलकर प्रगति के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। दुनिया भर के उद्योगपति यहाँ निवेश करने के इच्छुक हैं और प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव मदद, सुरक्षा और पारदर्शी माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें