फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के बाल मेले में पहुंचे 68 स्कूलों के करीब 10 हजार बच्चे, जू की सैर के साथ की मस्ती

Tue, 13 Nov 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 20
- फोटो : amar ujala
बाल दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को लखनऊ जू में अमर उजाला द्वारा आयोजित बाल मेले में 68 स्कूलों के करीब 10 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जू में सैर सपाटा करने के साथ ही जमकर मस्ती की। इस मेले में पहुंचे मासूम बच्चे परिंदों की चहचहाहट, शेर-बाघ की दहाड़, चिंपैंजी और बंदरों की उछलकूद को करीब से देखकर रोमांचित हो उठे। इनमें कई बच्चे ऐसे थे जो पहली बार वन्य जीवों को सामने से देख रहे थे।
विज्ञापन

2 of 20
- फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह से ही कतारों में शिक्षकों संग जू की सैर को जुटना शुरू हुये स्कूली बच्चे जब प्राणि उद्यान में दाखिल होना शुरू हुये तो वन्यजीवों के कमरों से बाड़ों में बाहर आने का समय हो रहा था। जिराफ सुजाता हरी चरी खाती हुई रह रहकर कुलांचे भर रही थी तो शुतुरमुर्ग छाते के समान अपने बड़े बड़े पंख फैलाकर बाड़ें को नाप रहे थे।
विज्ञापन

3 of 20
- फोटो : amar ujala
भीगे चने पत्तियों संग सुबह की डाईट ले रहे काले हिरण, चीतल, सांभर, पाढ़ा का कुनबा तो बस बच्चों की एक एक खिलखिलाती हंसी पर उचक ठुमक इतराते दिखे। कभी दूर तो कभी उनके करीब आते जाते रहे।

4 of 20
- फोटो : amar ujala
धमाचौकड़ी के शौकीन बच्चों ने हिप्पो, डरावने सांप-अजगर को देखने के बाद झूला पार्क का रुख किया। जहां दर्जनों के किस्म के रंग-बिरंगे झूलों पर बच्चे झूलने में इतने मग्न हुये स्कूल ड्रेस के गंदे होने का ख्याल भी न रहा। झूलों पर  झूलते बच्चों ने बाले मेले केधमाल में न तो टीचरों की सुनी और साथियों की।
विज्ञापन

5 of 20
- फोटो : amar ujala
इन सबके बीच बारादरी पार्क में सजे मेले की रौनक जादूगर के जादू ने तो कठपुतली की कहानियों संग दादी नानी के किस्सों कहानियों ने चुराई। टैटू, रिंग मास्टर खेल, बेकार सामानों से सजावटी चीजों को बनाने का हुनर भी बच्चों ने देखा।
विज्ञापन

6 of 20
- फोटो : amar ujala
मछलीघर, उल्लूघर में अजब-गजब नजारे देखने के बाद बाहर निकले बच्चों ने हुक्कू बंदर, भालू घर, टाइगर हाउस के दीदार में काफी समय बिताया। उनके साथ आये तमाम शिक्षक डकपांड के सी-थ्रू ग्लास के पास सेल्फी लेते दिखे। कुछ बच्चों ने बालरेल की सवारी की भी यादें सजाई।
विज्ञापन

7 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
बाल मेले में बच्चों के धमाल में शामिल हुई महापौर संयुक्ता भाटिया संग बच्चों ने खूब फोटो खिंचवाई तो लखनऊ केएसएसपी कलानिधि नैथानी को घेरकर खूब बतियाये। बाल मेले के मुख्य अतिथि रहे वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने बच्चों केउत्साह और हुनरमंदों को नवाजा। बच्चों ने उन्हें घेकरकर खूब फोटो खिंचवाई।

8 of 20
- फोटो : amar ujala
शाम तक चले बाल मेले में जू की तमाम सेल्फी प्वांइट के अलावा वन्यजीवों के हूबहू मॉडल के पास भी सवारी करते बच्चों के दल दिखे। आयोजन में जेएसवी हुंडई, जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस फैजाबाद रोड, एसआर ग्लोबल स्कूल सीतापुर रोड और सिंग्ला बिल्डर्स लखनऊ भी सहयोगी रहे।

9 of 20
- फोटो : amar ujala
बच्चों के साथ लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी।

10 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में बच्चे।

11 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में बच्चे।

12 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में बच्चे।

13 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में बच्चे।

14 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में बच्चे।

15 of 20
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में बच्चे।

16 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में आए बच्चे।

17 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में आए बच्चे।

18 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में आए बच्चे।

19 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में आए बच्चे।
विज्ञापन

20 of 20
बाल मेला - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के बाल मेला में आए बच्चे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें