अमर सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रीति के बहाने कैश फॉर वोट की याद दिला दी है। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा करे तो रासलीला, दूसरे करें तो करेक्टर ढीला।
सभी वोट पड़ने के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकले अमर ने विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कहा कि अंत भला सो सब भला।
सपा के सभी प्रत्याशी जीत गए, भाजपा के दूसरे प्रत्याशी को नाउम्मीदी हाथ लगी है। विधान परिषद चुनाव में जो कुछ हुआ, वह राज्यसभा चुनाव का ट्रेलर है।
प्रीति के बहाने कैश फॉर वोट की याद दिलायी गई है। ये वही लोग हैं जिन्होंने संसद में नोटों की गड्डियां उछाली थीं।
भाजपा विधायकों को धमकाने के आरोप बेबुनियाद
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि ये सारे काम भाजपा करे तो ठीक है, दूसरे दल करें तो गलत। यह दोहरा मापदंड है। उन्होंने भाजपा विधायकों को धमकाने के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
कहा, मतदान के समय निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक मौजूद रहते हैं। वहां कैमरे लगे हैं, उनमें हर शब्द, हर चित्र की रिकॉडिंग होती है। इन्हें निर्वाचन आयोग को भेजा जाता है।
प्रीति को यशस्वी होने का आशीर्वाद
अमर ने कहा, मैंने प्रीति महापात्रा तो प्रीत के साथ भोजन कराया है। आखिर वह महिला हैं, प्रदेश के बाहर से आई हैं। उन्होंने आशीर्वाद मांगा तो मैने यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया।
विजयी होने का आशीर्वाद दे नहीं सकता था। वैसे भी उन्हें चुनाव लड़कर काफी यश मिल गया है। वह इससे खुश हैं।