फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह बोले, 'मैं मोदी का नहीं उनके काम का मुरीद हूं'

Sun, 08 Mar 2015 10:20 PM IST
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा के पूर्व सांसद अमर सिंह ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कभी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बेहद करीब रहे अमर सिंह ने कहा, मैं मोदी का नहीं, उनके काम का मुरीद हूं।
विज्ञापन


उनके नेतृत्व में जनता में जो विश्वास पैदा हुआ है, वह काबिले तारीफ है। हालांकि उन्होंने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने और उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने के लिए बसपा के संस्थापक कांशीराम और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भी प्रशंसा की। अमर सिंह राजधानी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

उन्होंने कहा, जी-हुजूरी न पाने के कारण उन्हें सपा से बाहर किया गया। पर, यह स्वीकार किया कि आज उन्हें जो पहचान मिली है, वह सपा और मुलायम सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि सोनिया और मुलायम ने उनके साथ जो भी किया, उससे जीवन का बड़ा अनुभव मिला है।
विज्ञापन


यह समझ गया कि कुछ लोग दूसरों का घर जलाकर अपना हाथ सेंकते हैं। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन एक समय में उनके अच्छे मित्र थे लेकिन आज नहीं हैं।
विज्ञापन

क्षत्रिय करें बिना दहेज के ब्याह

अमर सिंह ने क्षत्रियों से संकल्प लेने को कहा कि वे बिना दहेज के ब्याह कराएंगे। उन्होंने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को गलत बताया और कहा कि इसकी वजह से बहुत से क्षत्रिय शिक्षा, नौकरी में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

मुलायम सिंह से मिलकर हालचाल पूछा
अमर सिंह ने बताया कि वह राहुल गांधी की तरह औपचारिकता निभाने में नहीं बल्कि मुलायम से दिल का रिश्ता होने के नाते हालचाल पूछने वेदांता अस्पताल गए थे।

हालांकि उनकी यह टीस भी झलकी कि जब वह अस्पताल में भर्ती थे, तो मुलायम उनसे मिलने नहीं आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें