राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच और जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से हजरतगंज सि्थत जीपीओ प
लखनऊ। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच और जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से हजरतगंज सि्थत जीपीओ पार्क में काकोरी स्तंभ के पास रविवार को श्रद्धांजलि सभा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि अवध क्षेत्र के उन्नाव के डौंडियाखेड़ा एस्टेट के राजा राव रामबक्श सिंह अंग्रेजी हुकूमत के आगे नहीं झुके। निडरता के दम पर 28 दिसंबर को ही फांसी के फंदे को चूम लिया। उन्नाव कलम व क्रांति की धरती रही है। संजय सिंह, अजमत उल्ला खान, योगेंद्र मौर्य, अंश सिंह चौहान, शिवांश सिंह, कुनाल दीक्षित, देवव्रत सिंह, अतुल सिंह, गौरव वर्मा, पंकज सिंह, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।