फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व छात्रों ने कॉलेज को दिए 55 पंखे

Sat, 17 Jun 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के राजकीय इंटर काॅलेज में शनिवार को 23 साल पुराने छात्रों का जमावड़ा लगा। इन छात्रों ने कॉलेज को 55 पंखे प्रदान किए, ताकि वर्तमान छात्रों को गर्मी में राहत मिल सके। काफी अरसे बाद पहुंचे पूर्व छात्रों की यादें ताजा हो गईं, जिन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। इनमें एक छात्र इस समय मध्य प्रदेश के सतना में डीएम भी है, जिसे सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

वर्ष 2000 बैच के छात्रों को अपने बीच पाकर विद्यालय परिवार के लोग भी खुश नजर आए। पूर्व छात्रों में अनुराग वर्मा, उदय श्रीवास्तव, अखिलेंद्र सिंह, दुर्गेश मिश्र, मुकुल दीक्षित, नवीन श्रीवास्तव, अवनींद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, लव कुमार मिश्रा, अमित वाजपेयी, अरविंद कुमार मिश्र, सूरज जायसवाल, अंतरिक्ष मिश्र शामिल रहे। इनमें अनुराग वर्मा इस समय मध्य प्रदेश के सतना में जिलाधिकारी हैं। इन सभी ने 55 पंखे प्रदान किए। प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने अनुराग को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सभी पूर्व छात्रों ने पूरे परिसर का भ्रमण किया। अपनी कक्षाओं में जाकर कुछ देर बैठे और पुरानी यादें ताजा कीं। सभी ने छात्र जीवन के पलों को याद किया और अपने अनुभव साझा किए। पूर्व छात्रों ने भरोसा दिया कि विद्यालय को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डा. महेंद्र सिंह, हरिओम त्रिपाठी, राजाराम वर्मा, डा. दिव्य प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, अजय सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें