फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उल्टी-दस्त के साथ ही त्वचा व गले में संक्रमण के मरीज बढ़े

Wed, 04 Sep 2024 05:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय ​भिनगा में भर्ती उल्टी दस्त के मरीज।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मौसम बदलने से लोग बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में उल्टी-दस्त व बुखार के 16 नए मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

इसमें धोबियनपुरवा की मनीषा (30), रोशनपुरवा की कुतुबुनिशा (20), मोहम्मद अली पुरवा के फुरकान (12) व जबीउल्ला (10), भरथाकलां के इमरान (7), फहमीदा (5) व समरीन (4), शिवाला पुरवा की सुनीता (25), पुलिस लाइन के सरोज कुमार (27), कटकुईयां की पार्वती (29), फुलरहवा के लक्ष्मण (9 माह) को उल्टी-दस्त की शिकायत पर भर्ती कराया गया। जबकि शिवबालकपुरवा के आशीष कुमार (18), तेंदुवा के राहुल (2) व विनीता (8), रागिनी (6), चिचड़ी की क्रांती देवी (35) को वायरल होने पर भर्ती कराया गया है।


इलाज कराने आए 1,129 मरीज
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मंगलवार को 1,129 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिसमें से मुंह के छाले, गले के संक्रमण, पेटदर्द व बुखार सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित 95 मरीजों ने इलाज कराया। चिकित्सक डॉ. अजय सिंह ने मरीजों को गर्मी व धूप से बचने की सलाह दी। जबकि दाद, खुजली, फुंसी सहित अन्य त्वचा रोग से संबंधित 111 मरीजों ने इलाज कराया। वहीं 254 मरीजों ने पैथोलॉजी में जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें