फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रीलंकाई बौद्ध अनुयायियों ने की विशेष पूजा

Wed, 04 Sep 2024 05:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को श्रीलंकाई बौद्ध अनुयायियों से गुलजार रही। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक के नेतृत्व में जेतवन परिसर का भ्रमण कर विशेष पूजा की।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में बौद्ध भिक्षु दीपालोक ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है की महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं और कथनों को हम अपने जीवन में उतार कर सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त करने के साथ कई समस्याओं से भी बच सकते हैं। कहा, हम वही बनते हैं जो हम सोचते हैं। जब मन पवित्र होता है तो खुशी परछाई की तरह हमेशा हमारे साथ चलती है। अपने मोक्ष के लिए खुद प्रयत्न करें, दूसरों पर निर्भर ना रहे। शारीरिक आकर्षण आंखों को आकर्षित करता है, अच्छाई मन को आकर्षित करती है। आज हम जो कुछ भी हैं, वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है। इस दौरान काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें