लखनऊ। एम्स पटना के पूर्व निदेशक और यूपी रूरल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के पूर्व निदेशक प्रो. पीके सिंह के मुताबिक, मरीजों के रोग के इलाज के साथ ही उन्हें दर्द से निजात दिलाना भी डॉक्टर की जिम्मेदारी है। इसके लिए पेन मैनेजमेंट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका बढ़ रही है। प्रो. पीके सिंह शनिवार को संजय गांधी पीजीआई में आयोजित सोसाइटी ऑफ पेन क्लिनिशियंस की लखनऊ शाखा के सम्मेलन में बोल रहे थे।
पीजीआई के डीन प्रो. शालीन कुमार ने कैंसर रोगियों के मामले में पेन मेडिसिन यूनिट की भूमिका की सराहना की। सोसाइटी ऑफ पेन क्लिनिशियंस के अध्यक्ष डॉ. सुजीत गौतम ने दर्द चिकित्सा में मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों और संरचित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। सचिव डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि पेन मेडिसिन में डीएम पाठ्यक्रम शुरू करके इस विधा के विशेषज्ञ तैयार किए जा सकते हैं। इस मौके पर प्रो. वीरेंद्र रस्तोगी और प्रो. अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।
कार्यकम में पहुंचे डॉक्टर।