फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश के साथ बरसा युवाओं का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (जेएनपीजी कॉलेज) में शुक्रवार को 24वीं वार्षिक युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘मेधा संवर्धन-2026’ का शुभारंभ हुआ। बारिश के बीच भी मैदान से लेकर मंच तक छात्र-छात्राओं का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रतियोगिताओं में स्टॉल सज्जा, वाद-विवाद, चित्रकला, कहानी लेखन, एकल गायन, प्रश्नोत्तरी, लघु फिल्म, वृत्तचित्र, भारतीय परिधान उत्सव, मटकी सज्जा और स्वरचित काव्य जैसी विधाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों से नए लक्ष्य निर्धारित करने और मानवीय मूल्यों के साथ परोपकार की भावना से काम करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. केके शुक्ल ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संयोजन प्रो. अलका शर्मा और संचालन डॉ. गिरिजेश त्रिपाठी ने किया। पल्लवी और साथियों ने स्वागत गीत और छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रो. नलिन रंजन सिंह, प्रो. एससी हजेला, प्रो. एसपी शुक्ला सहित महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें