फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुर्दा, लिवर, कॉर्निया के साथ त्वचा और हाथ का भी हो सकता है प्रत्यारोपण

विज्ञापन
पीजीआई में दिया जा रहा प्र​शिक्षण।
विज्ञापन
लखनऊ। अंग और ऊतकदान से गुर्दा, लिवर, कॉर्निया के साथ त्वचा और हाथ का भी प्रत्यारोपण किया जा सकता है। इससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और झुलसने से त्वचा गंवा चुके लोगों को नई जिंदगी मिल सकती है। पीजीआई में मंगलवार को राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समन्वयकों को प्रत्यारोपण की प्रक्रिया और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरकारी और निजी अस्पतालों के 100 से अधिक प्रत्यारोपण समन्वयक हिस्सा ले रहे हैं। नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. नारायण प्रसाद ने गुर्दा प्रत्यारोपण से पहले मरीज और अंगदाता की जांच, जबकि डॉ. सुप्रिया शर्मा ने लिवर प्रत्यारोपण की जानकारी दी। लोहिया संस्थान की डॉ. शिप्रा अग्रवाल ने कॉर्निया दान से दृष्टिहीन मरीजों को लाभ मिलने की बात बताई। केजीएमयू के डॉ. विजय कुमार ने हाथ प्रत्यारोपण और पीजीआई के डॉ. अंकुर भटनागर ने त्वचा दान की प्रक्रिया समझाई।
डॉ. संजीव ने बोन मैरो प्रत्यारोपण और डॉ. ऋचा चौधरी ने अंगदान के कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। आयोजन सचिव डॉ. क्रिस अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण 29 अक्तूबर तक चलेगा। सोटो के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने लोगों से अंगदान का संकल्प लेने और इसकी जानकारी परिवार को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें