लखनऊ। अमर उजाला और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित होने वाले संगम कार्यक्रम में खान-पान के साथ लोकसंस्कृति की झलक भी दिखाई देगी। कार्यक्रम 24 और 25 दिसंबर को गोमती रिवरफ्रंट पर फूड वैली में होगा।
संगम कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को अमर उजाला के डालीबाग स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए विभिन्न समाज और संगठन के प्रतिनिधियों ने समारोह के दौरान अवधी और कन्नौजी कहानियों, नाटक, लोकगीत और विभिन्न कलाओं के प्रदर्शन पर चर्चा की। अमर उजाला और संस्कृति विभाग के इस आयोजन का उद्देश्य शहर में बसे अलग-अलग समुदाय और समाज के लोगों को एक मंच पर लाना है। कार्यक्रम के माध्यम से एक-दूसरे के खानपान, संस्कृति और रहन-सहन को समझने का मौका मिलता है।
बैठक में इनकी रही सहभागिता
डॉ. अपूर्वा अवस्थी- लोक मंगल समूह
श्रीमती ललिता पांडेय- पंकज आर्ट फाउंडेशन
सुमित्रा सिंह- वन स्टॉप सेंटर
संजय त्रिपाठी- रंगकर्मी
संतोष प्रजापति- रंगकर्मी
नीति शुक्ला- अपराजिता जज्बा जीत का
सतीश मेहता- गुजराती समाज
डॉ. राकेश शुक्ला- अपराजिता
दीपक काचरू- कश्मीरी समाज