फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोक टंडन कार्यमुक्त, सचिव खनिज मंत्रालय का संभालेंगे प्रभार, मुख्यमंत्री ने दी सहमति

Thu, 28 Jan 2021 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शासन ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार 31 को कार्यमुक्त होंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन को केंद्र सरकार के खनिज मंत्रालय में सचिव तथा आलोक कुमार को ऊर्जा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार सुबह टंडन को अपराह्न से तथा आलोक कुमार को 31 जनवरी को कार्यमुक्त करने की मंजूरी दी। इसके बाद टंडन कार्यमुक्त कर दिए गए। वह शुक्रवार को नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे। टंडन के पास नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा पिकअप के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी थी।

फिलहाल अभी इन रिक्त पदों की जिम्मेदारी किसी को नहीं सौंपी गई है। उधर अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार 31 को कार्यमुक्त होंगे। उनके पास आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भी है। इन दोनों पदों पर भी किसी वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें