फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर के आलोक को मिली स्वर्णिम सफलता

विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। 
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ के आलोक सिंह ने यूपी पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता की पोलवाॅल्ट स्पर्धा में श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्पर्धा का रजत वाराणस के दीपक यादव और कांस्य मेरठ के जयवीर सिंह ने जीता। 35वीं वाहिनी पीएसी में खेली जा रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन कानपुर जोन के अभय नारायण यादव ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन

मेरठ और वाराणसी जोन ने दबदबा कायम करते हुए सर्वाधिक पदक जीते। बृहस्पतिवार को पुरुष वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में कानपुर जोन के अभय नारायण यादव ने 00:52:20 सेकंड का समय निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगरा जोन के विश्ववीर दूसरे और प्रयागराज जोन के अभिषेक राय तीसरे स्थान पर रहे।
50 किलोमीटर साइकिलिंग में मेरठ के केशव शर्मा, वीरेश कुमार और मुकुल ने तीनों स्थान जीते। 20 किलोमीटर वॉक चाल में मेरठ के विशान्त राणा पहले और लखनऊ के राम सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे। तार गोला फेंक में मेरठ के जतिन चौधरी ने 63.62 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। त्रिकूद के तीनों पायदानों पर भी मेरठ जोन के खिलाड़ी छाए रहे। महिला वर्ग की स्पर्धाओं में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

40 किलोमीटर साइकिलिंग फाइनल में मेरठ जोन की आरती ने प्रथम स्थान पाया। गोरखपुर जोन की मायावती दूसरे और मेरठ की रुचिका तीसरे स्थान पर रहीं। 10 किलोमीटर वॉक चाल में वाराणसी जोन की रोजी पटेल ने पहला स्थान हासिल किया। मेरठ की मीना चौधरी दूसरे और बरेली जोन की अमरीन बानो तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य स्पर्धाओं के तहत गोला फेंक में मेरठ के आकाश ने पहला और शिवम चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
4 गुणे 100 मीटर रिले दौड़ के पुरुष फाइनल में मेरठ जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला पोलवॉल्ट में वाराणसी की माही पटेल 03.15 मीटर कूद के साथ पहले स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में प्रयागराज जोन की आशिका यादव ने 40.75 मीटर चक्का फेंककर प्रथम स्थान जीता।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें