फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंप्लीशन सर्टिफिकेट पर आवंटियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के पार्थ आद्यांत अपार्टमेंट के रेवती-बी टावर में अधूरे काम के बावजूद एलडीए की ओर से कंप्लीशन सर्टिफिकेट (सीसी) दे दिया गया। सीसी मिलने पर आवंटियों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

आवंटियों का आरोप है कि जिस टावर को एलडीए ने सीसी दिया है, वहां बुनियादी काम भी अधूरे हैं। आवंटी राजकुमार तिवारी, अखिलेश व अन्य लोगों ने कहा कि सुविधाएं अधूरी होने के बाद भी सीसी देना जानबूझकर जान के साथ खिलवाड़ करना है। नियमों के मुताबिक, सीसी तभी मिलता है जब फायर फाइटिंग, बिजली और सुरक्षा के सभी मानक पूरे हों। हालांकि, बिल्डिंग में फायर फाइटिंग डक्ट्स खुले हुए हैं। पानी के टैंक में लीकेज और सीलन की समस्या है। बेसमेंट के पार्किंग का काम भी अधूरा है। वहां पानी भरा रहता है। बिजली का स्थायी कनेक्शन तक नहीं है। आवंटियों ने कहा कि जिम्मेदारों को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें