लखनऊ। एलडीए ने मंगलवार को अनंतनगर आवासीय योजना के 73 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में हुए आयोजन में 1414 आवेदकों के बीच लॉटरी निकाली गई। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि योजना के पांचवें चरण में आशीष खंड के कुल 520 भूखंडों के लिए नौ अगस्त से नौ सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। इसके सापेक्ष कुल 8727 आवेदन मिले। मंगलवार को 200 वर्गमीटर के 35 और 162 वर्गमीटर के 38 भूखंडों का आवंटन किया गया। अब जल्द ही आवंटन पत्र बांट दिए जाएंगे।