फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर बंधक बनाकर मारपीट और सादे चेक पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

Thu, 16 Jul 2020 06:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में बुधवार रात जमीन का कारोबार करने वाले ललित मिश्रा ने बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति पर कार में सात घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करने व लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर सादे चेक पर जबरन साइन कराने का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सफाई देते हुए दोनों पक्ष के बीच रुपयों के लेनदेन का मामला बताया है। देर रात तक थाने में दोनों पक्ष ने एफआईआर के लिए तहरीर दी। एसीपी अलीगंज राजकुमार शुक्ला का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।

एसीपी ने बताया कि ललित और प्रभाकर ने कुछ महीने पहले बांदा के विधायक बृजेश प्रजापति और उनकी पत्नी शालिनी प्रजापति को एक किसान से साढ़े नौ बीघा जमीन दिलाई थी। जमीन की कीमत करीब 90 लाख रुपये थी। विधायक ने पूरा पैसा दे दिया। दाखिल-खारिज कराने के दौरान पता चला कि जमीन का कहीं अता-पता ही नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने ललित से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ललित का कहना है कि बुधवार सुबह उसे फोन कर मिलने के लिए छुइयापुरवा चौराहा बुलाया गया। वह चौराहे पहुंचा जहां कई गाड़ियों से आठ-दस लोग मौजूद थे।

Trending Videos
विज्ञापन

सबने मिलकर पीटा और एनकाउंटर करने की धमकी दी

ललित का कहना है कि उसे बहाने से कार में बैठाकर आंखों में पट्टी बांध दी गई और किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर मारपीट शुरू कर दी गई। उसे कार में बैठाने वाले विधायक का नाम ले रहे थे। सबने मिलकर उसे पीटा और एनकाउंटर कराने की धमकी दी।

उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर व शस्त्र लाइसेंस छीन लिया व 16 सादे चेक पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। रात करीब आठ बजे उसे भिठौली स्थित लॉ कॉलेज के पास छोड़कर सभी चले गए। बकौल ललित, उसने पुलिस को सूचना दी।

इसी बीच सोशल मीडिया पर सात घंटे तक कार में बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट करने का मैसेज वायरल हो गया। कुछ ही देर में दूसरा पक्ष भी थाने आ गया। ललित का कहना है कि उसके साथ मारपीट में विधायक भी शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें