फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधि परीक्षा मूल्यांकन में लापरवाही का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
लविवि में प्रदर्शन करते छात्र।
विज्ञापन
लखनऊ। विधि परीक्षा मूल्यांकन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) की तर्ज पर मूल्यांकन की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखनऊ महानगर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रथम वर्ष की परीक्षा में बेहद खराब अंक दिए गए हैं। छात्रा ने बताया कि पहले थ्योरी और प्रैक्टिकल का अनुपात 70 और 30 का था, जिसे 90 और 10 कर दिया गया है। थ्योरी में छात्रों को 7 या 8 अंक दिए गए हैं, जबकि पेपर बहुत अच्छा हुआ था। अभाविप, अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित संस्थानों और एनएलयू की तर्ज पर यहां भी मूल्यांकन में सुधार करना चाहिए। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. विद्यानंद त्रिपाठी को एक मांगपत्र भी सौंपा।

अभाविप की सरिता पांडेय ने कहा कि जब तक प्रथम सेमेस्टर का परिणाम त्रुटिहीन नहीं हो जाता, तब तक द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म की तारीख को आगे बढ़ाना ही होगा। जिला संयोजक अभिषेक सिंह, लविवि इकाई के अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, आर्यन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

लविवि में प्रदर्शन करते छात्र।

लविवि में प्रदर्शन करते छात्र।

लविवि में प्रदर्शन करते छात्र।

लविवि में प्रदर्शन करते छात्र।

लविवि में प्रदर्शन करते छात्र।

लविवि में प्रदर्शन करते छात्र।

लविवि में प्रदर्शन करते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें