वहीं, संजय ने आरोप लगाया है कि खुशीराम ने सामान्य अध्ययन की परीक्षा में 100 अंकों में से 27 अंक और कंप्यूटर ज्ञान में 100 अंकों में से मात्र 11 अंक हासिल किए थे, जो न्यूनतम अर्हकारी अंकों से बहुत कम है। इस मामले में न्यायालय जल्द ही अगली सुनवाई करेगा।
बता दें, सचिवालय में अपर निजी सचिव भर्ती की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में इसी वर्ष 14 फरवरी को दिल्ली में पीई दर्ज की है। इस मामले में सीबीआई ने प्रयागराज से कई अहम दस्तावेज भी खंगाले हैं और कुछ रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं। ऐसे में दिव्यांग कोटे के तहत हुई भर्ती की जांच भी सीबीआई की जांच के दायरे में आ सकती है।