फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे का विरोध करने पर मारपीट व पथराव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। आदिलनगर निवासी बिजली कारीगर मिश्रीलाल ने कुछ युवकों पर मारपीट और घर पर पथराव करने का आरोप लगाया है। मिश्रीलाल के मुताबिक, वह घर में ही बिजली की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि शुक्रवार शाम गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ घर के बाहर चबूतरे पर शराब और गांजे का सेवन कर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह घर के अंदर पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, 112 पर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर चली गई। आरोप है कि रात करीब दो बजे युवक फिर घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि युवक अक्सर घर के बाहर इकट्ठा होते हैं और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी भी करते हैं। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें