फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर नागा साधु समेत दो पर हमला, लूट का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के बागबिजेसी में घर में घुसकर नागा साधु समेत दो लोगों पर जानलेवा हमला करने और नकदी व मोबाइल समेत आभूषण लूटने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर में परशुराम तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे शांति देवी, चंद्रावती और धर्मेंद्र कुमार अपने साथ कुछ अज्ञात युवक व महिलाओं को लेकर उनके घर आए। सभी ने धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
हमले में नागा साधु हाथीगीरि और मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर दोनों को मृत समझकर मौके से नागा साधु के पांच हजार रुपये और फोन व मीरा देवी का मंगलसूत्र व मोबाइल छीनकर चले गए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घटना के दौरान मीरा देवी के साथ मौजूद दिव्यांश ने किसी तरह भागकर डायल-112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर घायलों को एंबुलेंस से श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शांति देवी, चंद्रावती और धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें