फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: चार लाख रुपये लेकर मंडल अध्यक्ष बनाने का आरोप, भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा

Fri, 10 Jan 2025 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी हुई और पैसे लेकर पद दिए गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जिला कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कार्यालय का गेट बंद कर जिलाध्यक्ष और चुनाव अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि चुनाव में अपने करीबी लोगों को पैसा लेकर मंडल अध्यक्ष पद दिया गया।

विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष की गुरुवार देर शाम  लिस्ट आयी। लिस्ट आने के कुछ ही देर बाद कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर इसको लेकर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह से ही कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिला कार्यालय पर हंगामा करना शुरू दिया। कार्यकर्ताओं के हंगामा को देखते हुए सीओ सदर देवेंद्र मौर्या सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भाजपा कार्यालय पर पहुंच गए।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की मंडल अध्यक्ष के चुनाव में नियम तोड़कर भारी गड़बड़ी कर अपने लोगो को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। जलालपुर नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने बताया कि वह मंडल अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे उनके साथ सभी बूथ अध्यक्ष थे लेकिन उनके स्थान पर दूसरे को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया।
विज्ञापन


हंसवर मंडल की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने चार लाख रूपये लेकर उस व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया जो भाजपा का अभी जल्दी सक्रिय सदस्य बना है और जो गोकसी का काम करता है। इसी तरह नेवादा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला चुनाव अधिकारी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। कार्यकर्ता हैं कभी-कभी आक्रोश में कुछ भी बोल देते है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें