फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैफिक पुलिस बूथ में लॉ छात्र से मारपीट का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस बूथ में लॉ के छात्र गुलशन कुमार को बंद कर पीटने का आरोप लगा है। छात्र की पिटाई की जानकारी मिलते ही अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम करने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। मड़ियांव पुलिस के समझाने पर छात्र शांत हुए। पीड़ित गुलशन कुमार ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीतापुर निवासी गुलशन कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में लॉ सेकंड ईयर के छात्र हैं और सीतापुर रोड स्थित इंदल भवन हॉस्टल में रहते हैं। गुलशन के मुताबिक, वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से विश्वविद्यालय जा रहे थे। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस बूथ पर मौजूद होमगार्ड मिथिलेश यादव, राकेश यादव और सिविल ड्रेस में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें बूथ में बंद कर पीटा। छात्र का आरोप है कि उनके बचाव में आए मड़ियांव निवासी इंद्रजीत के साथ भी मारपीट की गई।

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी होमगार्ड व अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की गई है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें