फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती को आवेदन शुरू, बार-बार फॉर्म भरने से मिलेगा छुटकारा

Sun, 10 Sep 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो पिक्चर
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। खास यह कि इस बार इविवि प्रशासन आवेदन की हॉर्डकॉपी नहीं मंगाएगा।
विज्ञापन


आवेदकों की सुविधा के लिए उन्हें ई-लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें आवेदक अपने सभी दस्तावेज ऑनलाइन सुरक्षित रख सकेंगे और भविष्य में किसी दूसरी जगह आवेदन करने पर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके अलावा वे सभी अभ्यर्थी जो पूर्व में आवेदन कर चुके हैं और शुल्क भी जमा कर चुके हैं, उनके पुन: आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी। इनकी संख्या तकरीबन 19 हजार है। ऐसे अभ्यर्थियों से दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


इविवि में असिस्टेंट प्रोफेसर के 317, एसोसिएट प्रोफेसर के 154 और प्रोफेसर के 69 पदों के लिए भर्ती होनी है। वूमेंस स्टडी सेंटर में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक और एसोसिएट प्रोफेसर के एक पद पर सीमित अवधि के लिए नियुक्ति की जानी है।

इन सभी भर्तियों के लिए शनिवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट ‘http//:pariksha.up.nic.in’ पर किए जा सकते हैं। इस बार आवेदकों के लिए ई-लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आवेदन अपने शैक्षिक दस्तावेज स्कैन कराकर ई-लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं, लेकिन यह सुविधा उन्हीं को मिलेगी, जिनके पास आधार नंबर होगा।

अभ्यर्थी भविष्य में किसी दूसरी जगह आवेदन करते हैं तो ई-लॉकर में रखे गए दस्तावेज उस आवेदन के साथ एक क्लिक पर अटैच किए जा सकेंगे। इसके साथ ही आवेदकों को एक और विशेष सुविधा मुहैया कराई गई है।

इस बार आवेदकों को हार्ड कॉपी नहीं देनी होगी। ऐसे में आवेदकों के समय के साथ डाक पर होने वाला खर्च भी बचेगा। हालांकि, आरक्षण रोस्टर में परिवर्तन किए जाने के कारण पुराने आवेदकों को भी नए सिरे से फॉर्म भरना होगा।

इनकी संख्या तकरीबन 19 हजार है और ये निर्धारित शुल्क जमा कर चुके हैं। इनसे दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इनके लिए पुन: आवेदन 12 सितंबर से शुरू होगा। 

गौरतलब है कि पहले इविवि को यूनिट मानकर आरक्षण रोस्टर निर्धारित किया गया था, लेकिन अब संशोधन के बाद विभागों को यूनिट मानकर आरक्षण रोस्टर बनाया गया है और इसी के तहत भर्तियां होनी हैं।
विज्ञापन


इस संशोधन के बाद अगर आरक्षित श्रेणी को कोई अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन करता है तो सामान्य श्रेणी के लिए अतिरिक्त फीस जमा करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें