फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट में राहुल गांधी की नागरिकता रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज की, कोर्ट ने कही ये बात

Wed, 14 May 2025 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दायर की गई एक याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रद्द कर दिया है। याचिकाकर्ता ने सुनवाई हो जाने तक राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर रोक लगाने की मांग की थी।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता के संबंध में दायर एक नई याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने इसे वापस लेने की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ता को पहले निपटाए गए मामले के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर करने की स्वतंत्रता दी है।

विज्ञापन


कर्नाटक के याचिकाकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने मामले में नए साक्ष्य पेश करने का दावा करते हुए नई याचिका दायर की थी। उन्होंने अदालत से यह भी अनुरोध किया था कि जब तक याचिका पर सुनवाई हो रही है तब तक राहुल गांधी की किसी भी विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।

कोर्ट ने कहा कि इसी तरह की एक याचिका का 5 मई को ही निपटारा हो चुका है इसलिए याचिकाकर्ता आदेश के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर कर सकते हैं। जिसके बाद अदालत ने याचिका को वापस ले लिया गया मानते हुए खारिज कर दिया। 5 मई को अदालत ने शिशिर की मूल याचिका का निपटारा कर दिया था और उन्हें अन्य कानूनी उपाय तलाशने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सीएम योगी ने तिरंगा लेकर किया शौर्य यात्रा का नेतृत्व... पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, बोले- ये खुद नष्ट हो जाएगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें