हाईकोर्ट के फैसले अब हिंदी में भी उपलब्ध होंगे। इसकी शुरुआत हो गई है। केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल है कि हाईकोर्ट के निर्णय अब सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध हों।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले व आदेश हिंदी में मिलने शुरू हो गए हैं। लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के 135 पन्नों वाले फैसले को हिंदी में उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने गत 13 मार्च को यह फैसला सुनाया था। अभी तक हाईकोर्ट के निर्णय सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध होते थे। हाईकोर्ट के महानिबंधक ने कहा कि हिंदी के इस निर्णय के प्रकाशन से क्षेत्रीय व आम जनमानस तथा विभिन्न विभागों को निर्णय समझाने और क्रियांवित करने में सरलता होगी।
दरअसल केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल है कि उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालयों के निर्णयों की प्रति सभी क्षेत्रीय भाषाओं में आम लोगों व विभागों को उपलब्ध कराई जाय।