फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में ही फुल हुई लोहिया विधि विश्वविद्यालय की सभी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
विधि विवि की सीटें पहले चरण में ही फुल
विज्ञापन

क्लैट की पहले चरण की काउंसिलिंग में लोहिया विधि विश्वविद्यालय की सीटें फुल हो गई हैं। नौ अक्तूबर को पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी हुई थी। शनिवार तक छात्रों ने बाकी फीस जमा कर सीटें लॉक कर दी हैं। यहां विवि में बीएएलएलबी की 160 सीटें हैं, जिसमें से 157 सीटें लॉक हो गई हैं। तीन छात्रों के डॉक्यूमेंट पूरे न होने पर सीट निरस्त कर दी गई। वहीं एलएलएम की 24 में से 23 सीटें लॉक हो गई हैं। रविवार से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी। प्रथम चरण की काउंसलिंग सात अक्तूबर से शुरू हुई थी। आठ अक्तूबर तक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कर 50 हजार रुपये फीस जमा कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें