फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे सभी राजस्व अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में लखनऊ भूलेख पोर्टल शुरु हो गया है। डीएम विशाख जी ने बताया कि अब सभी राजस्व अभिलेख पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। अभी तक पोर्टल पर सिर्फ ऑनलाइन खतौनी की ही सुविधा थी। नई व्यवस्था के तहत पोर्टल के जरिये लोगों घर बैठे ही खसरा, खतौनी, चकबंदी समेत सभी राजस्व अभिलेख उपलब्ध होंगे। लोग डिजिटल प्रमाणित प्रतियों के लिए पोर्टल से आॉनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। ये प्रमाणित प्रतियां न्यायालय, बैंक और अन्य सरकारी कार्यों में पूरी तरह मान्य होंगी।
विज्ञापन

पोर्टल पर तहसीलवार और परगानवार गांवों की सूची के साथ संबंधित लेखपालों की तैनाती का विवरण भी उपलब्ध होगा। साथ ही पोर्टल पर आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकेगी। डीएम ने इस पहल को डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पोर्टल का तकनीकी विकास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) जिला इकाई ने किया है जबकि इसका संचालन डीएम लखनऊ के निर्देशन में किया जा रहा है। पोर्टल पर अब तक 898 ग्राम पंचायतों के 11,049 भूमि अभिलेख उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें