सर्वधर्माय संस्थानम की ओर से 23 जनवरी को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह होने वाले सर्वधर्म समरसता स
लखनऊ। सर्वधर्माय संस्थानम की ओर से 23 जनवरी को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह होने वाले सर्वधर्म समरसता सम्मेलन की शुक्रवार को तैयारी बैठक इंदिरानगर में हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रुप में महंत देव्या गिरि रहेंगी। इसके अलावा डॉक्टर प्रपन्नाचार्य, मौलाना फरंगी महली, सरदार परमिंदर सिंह, राकेश मैसी, डॉ. नीरज जैन, डॉ. समता बाफिला और डॉ. रमेश श्रीवास्तव आदि शामिल होंगे।