फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक अगस्त को खुलेंगे सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र

विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय।
विज्ञापन
लखनऊ। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने एक अगस्त को विशेष पासपोर्ट सेवा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। छुट्टी के दिन भी आवेदकों के लिए सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र खुले रहेंगे। इस अभियान के तहत करीब 5500 अतिरिक्त ऑनलाइन अपॉइंटमेंट उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ क्षेत्र के सभी चार पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) और 33 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) इस अभियान में कार्य करेंगे। इच्छुक आवेदक www.passportindia.gov.in पर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जन शिकायत निवारण व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 17 अगस्त से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में केवल ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आने वाले आवेदकों की शिकायत सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें