फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अखिल भारतीय महिला वैश्य महासभा ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

विज्ञापन
अखिल भारतीय महिला वैश्य महासभा की ओर से महानगर पीएसी की ऑफिसर्स मेस में हरियाली तीज उत्सव धूमधा
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय महिला वैश्य महासभा की ओर से महानगर पीएसी की ऑफिसर्स मेस में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शृंगार कर पहुंचीं। इस अवसर पर सभी नए और पुराने गीतों पर सामूहिक रूप से नृत्य कर खूब धमाल मचाया। आयोजक डॉ. वीना बंसल ने बताया कि बेस्ट डांस कॉस्ट्यूम का पुरस्कार अनिता अग्रवाल को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार अनिता जायसवाल को मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुनीता गोविल और द्वितीय पुरस्कार चित्रा सिंघल ने जीता। नृत्य प्रतियोगिता में दीप्ति अग्रवाल को प्रथम और छाया माहेश्वरी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। 82 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में रजनी गुप्ता और इंदिरा गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें