फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को भी एक जुलाई से मिलेगा एचआरए, ओदश जारी

Fri, 20 Jul 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी एक जुलाई 2018 से मकान किराए भत्ते (एचआरए) का भुगतान किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उन्हीं शर्तों व दरों पर एचआरए देने का फैसला हुआ है, जिसे राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए तय किया है। हालांकि शासन ने इस आदेश के साथ यह शर्त भी जोड़ी है कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का एचआरए किसी दशा में उन दरों से कम नहीं होगा जो कि उस स्टेशन पर तैनात केंद्र सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिल रहा होगा।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बेसिक पे के तय प्रतिशत व शहरों की श्रेणी के आधार पर एचआरए तय किया है। एक्स श्रेणी के शहरों में तैनात अफसरों को बेसिक का 24 फीसदी, वाई श्रेणी वाले शहरों में 16 और जेड श्रेणी वाले शहरों में 8 फीसदी भुगतान होगा। लेकिन किसी भी दशा में एचआरए 5400, 3600 और 1800 रुपये से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें