रेलवे के निजीकरण के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड के एक्शन प्लान 100 पर आपत्ति दर्ज कराई है और रायबरेली रेल कोच फैक्टरी को कंपनी बनाने का विरोध किया है।
फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दिल्ली में बुधवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फेडरेशन ने कहा है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा।