फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक

Sun, 24 Dec 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक  कानून पर चर्चा के लिए रविवार को लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आपात बैठक बुलाई है। नदवा कॉलेज में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी करेंगे।
विज्ञापन


तीन तलाक पर केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित कानून में सजा के प्रावधान को लेकर पर्सनल लॉ बोर्ड अब तक खामोश था। लेकिन कोर्ट के फैसलों और केंद्र सरकार के सख्त रुख के बाद बोर्ड ने इस मुद्दे पर आकस्मिक बैठक बुलाने का फैसला किया।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्यों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे नदवा कॉलेज में शुरू होने वाली इस बैठक में तीन तलाक पर बन रहे कानून व सजा के प्रावधानों पर बातचीत होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बाबरी मस्जिद और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें