फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: त्रिस्तरीय चुनाव में प्रतिभाग करेगी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

Mon, 22 Dec 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश की रविवार को महासभा के मध्य संभाग के समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश की रविवार को महासभा के मध्य संभाग के समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्ष डाॅ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा के लोग आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में प्रतिभाग करेंगे। महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद व विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय राजनैतिक दल एवं गठबंधन के स्वजातीय प्रत्याशियों के लिए महासभा सहयोग करेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विकास बख्शी ने कहा कि कार्य योजना के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जाएगा। महासभा जिलों की समीक्षा प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने की। संचालन कार्यकारी प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य संभाग संतोष निगम ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें