अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को संघ भवन में हुई। इसमें 22 राज्यों के महासंघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर पवार ने कहा कि जल्द ही देश में चुनाव आचार संहिता लागू होगी। पूरे देश में डिप्लोमा इंजीनियर्स 4800 रुपये ग्रेड पे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई राज्यों में डिप्लोमा इंजीनियर्स 48 सौ ग्रेड पा रहे हैं, इसलिए सभी राज्यों में एकसमान व्यवस्था होनी चाहिए।
महासचिव एमएम. राजबोगशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने पुरानी पेंशन के लिए जो आंदोलन खड़ा किया है, वो पूरे देश के लिए नजीर बन चुका है। यह आंदोलन बहुत जल्द देशव्यापी स्वरूप धारण करेगा। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, जूनियर इंजीनियर्स को प्रारंभिक ग्रेड पे 4800, डिप्लोमा इंजीनियर्स प्रवेश की न्यूनतम योग्यता इंटरमीडियट, तकनीकी सेवा कमीशन और प्रोन्नत वेतनमान व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया।