फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां मिलेगी यूपी की हर सरकारी जॉब

Mon, 01 Dec 2014 04:16 PM IST
सचिन त्रिपाठी/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के बेरोजगारों को सभी सरकारी विभागों की नौकरियों की जानकारी सेवायोजन विभाग के पोर्टल www.sewayojan.org पर एक साथ मिल जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सभी सरकारी विभागों को उनके यहां होने वाली भर्तियों की जानकारी पहले सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

इसी महीने से सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर सभी विभागों की नौकरियां नजर आने लगेंगी।

देश भर में युवाओं को रोजगार मिल सके और किसी विभाग में चोरी-छिपे भर्तियां न हो, इसके लिए कंप्लसरी नोटिफिकेशन ऑफ वैकेंसीज एक्ट-1959 लागू किया गया था।

इसके तहत सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों को उनके यहां किसी भी पद पर भर्ती करने से पहले उसकी सूचना सेवायोजन विभाग को देना जरूरी है। इसके बावजूद निजी कंपनियां तो दूर सरकारी विभाग भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बेरोजगारों को खाली पदों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने सभी विभागों को दिए निर्देश

इस समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ने सेवायोजन के पोर्टल पर सभी विभागों की नौकरियां अपलोड का निर्देश दिया है। इस संबंध में शासनादेश जारी करने के लिए तीन दिसंबर को सभी विभागों के प्रमुख सचिवों की बैठक बुलाई गई है।

अगले चरण में निजी कंपनियों को जोड़ने की तैयारी
सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर नौकरी की जानकारी देने की अनिवार्यता फिलहाल सरकारी विभागों के लिए ही होगी।

अगले चरण में  इससे निजी कंपनियों को जोड़ा जाएगा। इससे युवाओं के लिए सरकारी व निजी दोनों क्षेत्रों की नौकरियों की राह आसान हो जाएगी।

सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर रोजगार कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों का डाटा पहले ही फीड कर दिया गया है।

श्रम विभाग के प्रमुख सचिव शैलेश कृष्‍ण ने बताया कि बेरोजगारों की समस्याओं को दूर करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है।

अब सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर युवाओं को सभी सरकारी विभागों की नौकरियों की जानकारी मिला करेगी।

इस संबंध में तैयारियां की जा रही हैं। दिसंबर माह से नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके बाद अगले चरण में निजी कंपनियों को भी पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें