सूबे
में हिंदी का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ‘यश भारती’ कई वर्षों बाद
व्यवस्था की कैद से निकला।
लोहिया जयंती पर डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में
आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गोपालदास नीरज, सुरेश रैना, मस्तराम कपूर समेत
15 नामचीन हस्तियों को अलग-अलग क्षेत्र में अपनी विशिष्ट प्रतिभा के लिए
सम्मानित किया गया।
इसके अलावा बढ़ी हुई राशि के साथ हिंदी संस्थान के 92
पुरस्कारों का वितरण होने से साहित्यकारों के चेहरे खिल उठे।
यह खुशी तब और
बढ गई जब हिंदी दिवस पर हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ
नए पुरस्कारों की घोषणा की।
वहीं, संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी,
भाषा संस्थान के रुके हुए पुरस्कारों के वितरण की घोषणाएं व आश्वासन कई
मर्तबा दिए गए, लेकिन वे मात्र कोरे ही निकले।