फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो भय से बढ़ती है प्रीति

Fri, 01 Nov 2013 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस और आईपीएस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के सरकारी अंदाज से बड़े-बड़े अफसर सकते में हैं।
विज्ञापन


सरकार के चहेते एक वरिष्ठ आईएएस बताते हैं कि राहत का काम देख रहे एक आईएएस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहज भाव से कही गई बात को तूल दिए जाने की वजह से सरकार ने निलंबित कर दिया।

कुछ दिन बाद बहाल भी कर दिया। एक आईएएस एसडीएम को निलंबित करने के बाद बहाली के लिए सरकार को जिस तरह के खेल करने पड़े, हर किसी ने देखा।

मामले की जांच बैठाने के बाद बिना जांच पूरी कराए एसडीएम की बहाली से लोगों को पता चल गया कि कौन सही था- अफसर या सरकार। ताजा मामला मातहतों की धुनाई करने वाले एक आईपीएस का है।
विज्ञापन


पहले तो उन्हें निलंबित किया गया, फिर जांच शुरू होने से पहले ही बहाल कर बढ़िया पोस्टिंग दे दी गई। पता ही नहीं चल रहा सरकार इस तरह निलंबन व बहाली से किसे और क्या मैसेज देना चाहती है?
विज्ञापन


बेजार अफसर ने बताया कि पिछले दिनों वे बुंदेलखंड के एक जिले के भ्रमण पर थे। जिले के कलेक्टर ने बताया कि एक वरिष्ठ मंत्री उसे बार-बार ‘भय बिनु होई न प्रीति’ वाली लाइन सुना रहे हैं? बता रहे हैं कि ठीक से काम न करने वाले के लिए उनकी सरकार का यही फॉर्मूला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें